US-IRAN-ISRAEL WAR: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर बमबारी

US Attack Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ऐलान किया कि ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान स्थित न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिका ने बेहद सफल हवाई हमला किया है।

ट्रंप ने लिखा, "हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं।"

फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया

फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया और ट्रंप ने दावा किया कि यह साइट अब पूरी तरह तबाह हो चुकी है। उन्होंने लिखा, "FORDOW IS GONE" यानी फोर्डो तबाह हो चुका है। फोर्डो एक पहाड़ी क्षेत्र में बसा हुआ है और इसे 60 से 90 मीटर गहराई में सुरंगों के जरिए छिपा रखा है।

हमले में B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स का इस्तेमाल

अमेरिकी रक्षा सूत्रों के अनुसार, इस मिशन में अत्याधुनिक B-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया गया। ये विमान 30,000 पाउंड वजनी GBU-57 बम ले जा सकते हैं, जिन्हें खास तौर पर गहराई में छिपे ठिकानों को तबाह करने के लिए बनाया गया है।
ट्रंप ने इस हमले में बाद अपने पोस्ट में लिखा, "अब शांति का समय है। महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी।"

फोर्डो अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों की नजर में था

ईरान के गहोम शहर के पास एक पहाड़ी क्षेत्र में बसा, फोर्डो न्यूक्लियर कॉम्प्लेक्स हमेशा से अमेरिका, इजरायल और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की नजर में रहा है। माना जाता है कि यहां 3,000 तक यूरेनियम संवर्धन सेंट्रीफ्यूज लगाए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post