उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई है। भारतीय सेना के डॉक्टर मेजर रोहित ने एक गर्भवती महिला की उस वक्त जान बचाई, जब वह झांसी रेलवे स्टेशन पर अचानक प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी। मेजर रोहित, झांसी के मिलिट्री अस्पताल में तैनात हैं। उन्हों बिना किसी देरी के महिला का प्रसव कराया और मां और नवजात दोनों की जान बचाई।
न्यूनतम संसाधनों में कराया प्रसव
भारतीय सेना के अधिकारियों के अनुसार, मेजर रोहित ने न्यूनतम संसाधनों का उपयोग करके चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता प्रदान की। इस कारण समय रहते मां और नवजात दोनों की जान बच गई।
मेजर रोहित की सबलोग सराहना कर रहे हैं
इस घटना ने एक बार फिर भारतीय सेना की त्वरित प्रतिक्रिया और चिकित्सा कौशल को प्रदर्शित किया है। मेजर रोहित की इस बहादुरी और निस्वार्थ सेवा के लिए उनकी सराहना की जा रही है।