Raja Raghuvanshi murder case: राजा के लिए कफन लेकर पहुंचा था राज, सोनम के पिता जिद नहीं करते तो आज दामाद जिंदा होता

इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi murder case) में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा नजर आ रहा है। वीडियो राजा की हत्या के बाद है। जब उसका शव इंदौर स्थित उसके घर पर पहुंचा था। तब राज कुशवाहा, सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी के साथ राजा के घर पहुंचा था और उसने राजा के लिए कफन लाया था। 

सफेद रंग का कफन लेकर आया था राज

इस वीडियो को लेकर राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने बताया कि जिस दिन उनके बेटे का शव घर आया था। उस दिन आरोपी राज कुशवाहा भी उनके घर पर मौजूद था। उसने अपने साथ सफेद रंग का कफन भी लाया था, जिसे उसने राजा के शव पर ओढ़ाया था। अशोक रघुवंशी का कहना है कि जिस दिन राज कुशवाहा की मौत होगी। उस दिन वे भी उसके घर जाएंगे और पहला कफन वे देंगे। 

पिता की जिद के चलते हुई सोनम और राजा की शादी

वहीं, दैनिक भास्कर ने अपने एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या नहीं होती। अलग सोनम के पिता उसकी शादी के लिए जिद पर नहीं अड़े होते। रिपोर्ट के अनुसार जब राजा से सोनम का रिश्ता तय हुआ था। तब उसने शादी करने से साफ मना कर दिया था। उसने अपने मां से इस बारे में बात की थी। लेकिन, मां ने उसे यह कहते हुए मना कर दिया था कि तुम्हारे पापा नहीं मानेंगे। तब सोनम ने अपनी मां को कहा था कि पिता की जिद को देखते हुए वो ये शादी करेगी। लेकिन, वो कभी खुश नहीं रहेगी और इसका अंजाम दुनिया देखेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post