राज्यसभा जाएंगे केजरीवाल! : उपचुनाव में भाजपा पिछड़ी, ताकतवर हुआ विपक्ष

नई दिल्ली: आज देश के चार राज्यों के पांच विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए। इन नतीजों में भाजपा महज एक सीट ही अपने नाम कर पाई। उसे बड़ा झटका लगा है।

आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर किया कब्जा

पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट से आम आदमी पार्टी के संजीव आरोड़ा ने जीत दर्ज की। गुजरात की कडी सीट से भाजपा के राजेंद्र चावड़ा जीते। विसावदर सीट से आप के गोपाल इटालिया जीते। बंगाल की कालीगंज सीट से तृणमूल कांग्रेस के अलिफ़ा अहमद जीते और केरल में कांग्रेस के आर्यदन शौकत ने जीत दर्ज की।

राज्यसभा के लिए केजरीवाल का रास्ता साफ

इस उपचुनाव के नतीजों में, भाजपा को तो झटका लगा ही है, इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल का राज्यसभा जाने का रास्ता भी साफ हो गया है। लुधियाना वेस्ट से चुनाव जीतने से पहले संजीव आरोड़ा राज्यसभा मेंबर थे, लेकिन उन्हें इस्तीफा दिलवाकर इस उपचुनाव में उतरा गया था। अब उन्होंने ने जीत दर्ज कर ली है, तो आप कोटे से राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है। माना जा रहा है कि अब केजरीवाल इसी सीट से राज्यसभा जाएंगे। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

लुधियाना वेस्ट सीट पर AAP ने लगाई पूरी ताकत

इस सीट को जितने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी ताकत लगा दी थी। दिल्ली विधानसभा हार के बाद केजरीवाल पंजाब में डेट हुए थे। इनके अलावा मनीष सिसोदिया और  सतेंद्र जैन ने खूब प्रचार किया था। पंजाब सीएम भगवंत मान की पत्नी ने भी इस सीट पर प्रचार किया था।

इस सीट पर भाजपा तीसरे नंबर पर रही

लुधियाना वेस्ट सीट पर 'आप' पहले नंबर पर , तो दूसरे नंबर पर कांग्रेस के भारत भूषण आशु रहे। वहीं, तीसरे नंबर पर भाजपा और चौथे पर अकाली दल रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post