भारत की इस ट्रेन से तेज साइकिल चलती है: फिर भी लोग सफर करना चाहते हैं

INDIAN RAILWAY:  भारतीय रेल, रोजाना एक से एक नए कृतिमान गढ़ रही है। तेजी से पटरी बिछाने का काम हो या रेलवे स्टेशनों को वर्ल्डक्लास बनाने का काम, सभी चीजों में तेजी आई है। वंदे भारत, रैपीड रेल और पहले से चल रही सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ी है। लेकिन, क्या आप जानते हैं, भारत की सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन कौन सी है?


एक घंटे में 9 किलोमीटर ही चल पाती है

यह ट्रेन इतनी धीमी है कि आप इससे तेज, साइकिल से अपने डेस्टिनेशन तक चले जाएंगे। 9 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए यह ट्रेन एक घंटे का समय लगाती है। हालांकि, फिर भी लोग इस ट्रेन से सफर करना चाहते है।


भारत की सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन

भारत की सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन का नाम है मेट्टुपालयम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन (Mettupalayam Ooty Nilgiri Passenger Train) इस ट्रेन को नीलगिरी माउंटेन रेलवे के नाम से भी जाना जाता है। 46 किलोमीटर का सफर करने में इस ट्रेन को 5 घंटे का समय लगता है। इस हिसाब से इसका एवरेज स्पीड 9 किलोमीटर  प्रति घंटा है।


नीलगिरी की पहाड़ियों में चलती है यह ट्रेन

मेट्टुपालयम  से ऊटी तक चलने वाली इस ट्रेन को लोग इतना पसंद क्यों करते हैं? इसके पीछे का कारण है यात्रा के दौरान कई पुलों और सुरंगों के बीच से हो कर इसका गुजरना। यह ट्रेन नीलगिरी की पहाड़ियों में चलती है और तीन सौ छब्बीस (326) मीटर से लेकर दो हजार, दो सौ तीन (2203) मीटर की ऊंचाई तक जाती है। ट्रेन से अदभुत नजारा और अनोखे अनुभव का एहसाह होता है।


नीलगिरि पैसेंजर ट्रेन का समय सारणी

मेट्टुपलायम से ऊटी के लिए पहली ट्रेन सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर रवाना होती है और दोपहर 12 बजे ऊटी पहूंचती है। यह ट्रेन पूरे सप्ताह चलती है। वहीं, दूसरी ट्रेन सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर रवाना होती है। वहीं, ऊटी से मेट्टुपलायम के लिए वापसी ट्रेन दोपहर 2 बजे के आसपास रवाना होती है और शाम 5 बजकर 30 मिनट पर  मेट्टुपलायम पहुँचती है।




Post a Comment

Previous Post Next Post