चंद्रशेखर रावण के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत: रोहिणी घावरी ने शोषण का लगाया आरोप

नई दिल्ली: पीएचडी स्कॉलर डॉक्टर रोहिणी घावरी ने भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। रोहिणी ने इससे पहले चंद्रशेखर पर आरोप लगाते हुए शोषण का आरोप लगाया था। 

रोहिणी ने कहा था कि चन्द्रशेखर मेरे अलावा कई लड़कियों का शोषण कर चुका है।  इसके साथ ही उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताया था। 

इंदौर की रहे वाली हैं रोहिणी घावरी 

डॉक्टर रोहिणी घावरी मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। घावरी  के सोशल मीडिया अकाउंट के अनुसार वह वाल्मीकि समुदाय से आती हैं। उनके पिता इंदौर के एक अस्पताल में सफाई कर्मी का काम करते हैं। रोहिणी ने अपनी मेहनत और टैलेंट के बदौलत ऊंचाइयों को छुआ। वह 2019 में हायर एजुकेशन के लिए स्विट्जरलैंड गई। उन्होंने पीएचडी के लिए एक करोड रुपए की स्कॉलरशिप हासिल की थी।
 
दलित मुद्दे पर चंद्रशेखर से हुई थी मुलाकात

रोहिणी पिछले 5 साल से स्विट्जरलैंड में रहकर जॉब कर रही हैं और दलितों से जुड़ा एक एनजीओ भी चलाती हैं। उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया था कि उनकी मुलाकात चंद्रशेखर से दलित मुद्दों पर काम करने के दौरान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे, लेकिन चंद्रशेखर ने कभी भी अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में उनसे नहीं बताया।

डॉक्टर रोहिणी के ऊपर फेम पाने का आरोप

कई लोग डॉक्टर रोहिणी घावरी के ऊपर फेम पाने का आरोप लगा रहे हैं। इस पर वह कहती हैं, "मैं चंद्रशेखर को तब से जानती हूं जब वे कुछ नहीं थे। मैंने गरीब चंद्रशेखर को पसंद किया था ना कि सांसद चंद्रशेखर को" 

ब्रेकअप की बात पर इमोशनल ब्लैकमेल किया

रोहिणी का यह भी आरोप है कि जब उन्हें चंद्रशेखर के शादीशुदा जिंदगी के बारे में पता चला तो वो उनसे ब्रेकअप करना चाहती थी। लेकिन चंद्रशेखर ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया और इमोशनल ब्लैकमेल करने लगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post